Dhanbad News: विधायक ने किया मुहर्रम अखाड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: शिमला बहाल बस्ती में रॉयल गार्डन फेज-1 के सौजन्य से आयोजित मुहर्रम अखाड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शुक्रवार को किया। मौके पर कौमी पंचायत शहशाह अखाड़ा के सदर अब्दुल हलीम अंसारी, संचालक मुनव्वर अंसारी तथा युवाओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता में सात गांवों से आए खिलाड़ियों ने लाठी, तलवारबाजी और हैरतअंगेज पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिरदौस अंसारी, अनवर, साबिर, जैनुल, गुलाम गोस, परवेज, सोहेले, जमील, राजू टायल्स, सईद और सरदार खान सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.