धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरीकला में बुधवार को 42 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधा विद्यालय के बच्चों तक पहुंचाई जाएगी। बच्चे जब तक पूरी लगन व मेहनत के साथ शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक समाज में विकास संभव नहीं है। मौके पर सुरेंद्र तुरी, सबिता कुमारी, भीम गुप्ता, निरंजन महतो, सुमित्रा कुमारी, अमरजीत कुमार, अनिल कुम्हार, राहुल सिंह, सुरेंद्र तुरी, निरंजन महतो, शंकर महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: खेशनरो स्कूल में 51 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...