धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: बैंक ऑफ इंडिया केसरगढ़ शाखा की ओर से मंगलवार को बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ पंचायत के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। बैंक के इस पहल से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में खुशी का माहौल व्याप्त था। बैंक प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। बैंक के इस पहल को स्थानीय लोगों एवं विद्यालय परिवार ने सराहनीय कदम बताया। मौके पर केसरगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, केसरगढ़ पंचायत की मुखिया बबीता देवी, मनीलाल महतो, एन. प्रसाद, गीता देवी, परवीन समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी प...