धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। जिले के सरकारी हाई व प्लस टू स्कूलों में 9 से 16 अक्टूबर तक विद्यालयस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने इससे संबंधित निर्देश दिया जारी कर दिया है। प्रखंड स्तरीय आयोजन 2 से 14 नवंबर, जिला स्तर 7 से 12 दिसंबर व राज्य स्तरीय 21 से 24 दिसंबर तक निर्धारित है। विद्यालय स्तर पर प्रत्येक दिन आठ बैचों में यह प्रतियोगिता होगी। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि 6 अक्टूबर तक यह तैयारी पूरी कर ली जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...