धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: आंबेडकर क्लब तीन नंबर जियलगोरा की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक तरीके से संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद ढुलू महतो उपस्थित थे। उन्होंने फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सफल आयोजन के लिए आयोजक अम्बेडकर क्लब के सदस्यों ने खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...