धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। निरसा विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर होनेवाले इस धरना में विभिन्न राजनीतिक दलों के सात विधायक शामिल होंगे। इसका उद्देश्य धनबाद की वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को गति दिलाने और सरकार का ध्यान क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों की ओर आकर्षित करना है। धरना के दौरान धनबाद में हवाईअड्डे के निर्माण, धनबाद-मुंबई साप्ताहिक ट्रेन को दैनिक करने, रांची-धनबाद-कटिहार नई रेल सेवा शुरू करने, पटना और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन, चेन्नई व सिलिगुड़ी के लिए स्पेशल ट्रेन तथा दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन की मांग रेल मंत्री से सांसद ने की इसके अलावा स्वास्...