धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: महुदा पंचायत में विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए शाही ग्रुप महुदा बस्ती की ओर से पंचायत के मुखिया मो. बदरूद्दीन अंसारी व पंसस दिलखुश अंसारी को सम्मानित किया गया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए मुखिया मो. बदरूद्दीन अंसारी एवं पंसस दिलखुश अंसारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समशुल होदा ने किया। मौके पर शाही ग्रुप के शमशीद अंसारी, खुर्शीद अंसारी, तनवीर, फिरोज, शाहबाज, सिबली, अमजद, साद बाबू, खुर्शीद, मनीष, जमील अख्तर, जाहिद अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...