धनबाद, नवम्बर 25 -- Dhanbad News: तिसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी स्थित तिसरा अस्पताल के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने अर्पिता कुमारी नामक बच्ची को धक्का मारकर घायल कर दिया। जब तक आसपास के लोग जुटते, चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में अर्पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा की छात्रा अर्पिता मंगलवार को अपने घर ठाकुर मोड़ से पैदल जयरामपुर मोड़ जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उसके पिता राजू सिंह को दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...