Dhanbad News: वासेपुर में फहीम खान के बेटे और पूर्व करीबी के समर्थकों में मारपीट
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: धनबाद। वासेपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान बुधवार को फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके पुराने करीबी रहे मंसूर नौवा के पुत्र के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें मंसूर के भाई का सिर फट गया और कई अन्य लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि जुलूस के दौरान मंसूर नौवा के पुत्र ने अपनी थार गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इकबाल खान के समर्थकों ने मंसूर के पुत्र, भाई और उसके साथियों की पिटाई कर दी। घटना में मंसूर के भाई को गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फूट गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.