Dhanbad News: वासेपुर में ट्रांसफॉर्मर के पास मिला युवक का शव
धनबाद, जुलाई 30 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। वासेपुर के राणा फर्नीचर दुकान के पास बुधवार को अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जर्जर आवास में मिले शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि घटना कुछ दिन पुरानी है। शव के पास एक ट्रांसफॉर्मर है। लोगों और पुलिस को आशंका है कि ट्रांसफॉर्मर के हाईवोल्टेज करंट लगने से युवक की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: वासेपुर में ट्रांसफॉर्मर के पास नाले में मिला युवक का शवसंभवत: चोरी की नीयत कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक रात में उस घर में चोरी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इधर, सूचना पर वासेपुर के कसाई मुहल्ले के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। कसाई मुहल्ले से बीते कुछ दिनों से अयान उर्फ बिल्ला लापता है। लापता युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.