धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: चिरकुंडा। चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या दो में टंकी से आठ दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से करीब पांच हजार लोगों के घरों में जलापूर्ति बाधित है। नगर अध्यक्ष से इसकी शिकायत की गई। मंगलवार को नगर अध्यक्ष सुनीता देवी ने जेकेकेआरआर स्कूल के पास पानी टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर को बुलायी। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति की व्यवस्था करें। लोगों को बराकर नदी से पानी लाना पड़ रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी पहुंची। कहा कि काम में तेजी लाएं और जलापूर्ति जल्द करें। ‌पार्षद भारती देवी ने कहा कि टंकी जर्जर है। पीएचईडी कर्मचारी पानी खोलने आते हैं लेकिन जजर्र अवस्था देखकर भाग जाते हैं। कई बार बोर्ड मिटींग में लिखित शिकायत किया गया लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जनता पेयजल के लिए त्रा...