Dhanbad News: वायरल ऑडियो: प्रिंस खान ने सांसद-विधायक को धमकी देने की बात खारिज की
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान का एक नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में प्रिंस ने दावा किया कि उसने न तो धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो को धमकी दी और न ही निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी को। वह दावा कर रहा है कि उसके पुराने ऑडियो को एडिट कर दोनों नेता बकवास कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में उसने सांसद ढुलू महतो की तारीफ में एक बार फिर कसीदे पढ़े। कहा कोयला माफिया को ढुलू महतो ने ही ठिकाने लगाया। हालांकि की वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। ऑडियो में प्रिंस खान कह रहा है कि हम प्रिंस खान दुबई से बोल रहे हैं। ये जो दोनों नेता कर रहा है, दोनों बकवास कर रहा है। हम जिसको भी धमकी देते हैं, दुबई वाला नंबर से देते हैं और नाम लेकर देते हैं। ये कोई तीसमार खान नहीं हैं, जो हम इसको धमकी देंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.