धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: डीवीसी मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल की ओर से एनएचपी सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को वन कर्मियों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार व समय पर चिकित्सा सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। वन कर्मियों को सुरक्षात्मक जूते पहनने, रात में टॉर्च का उपयोग करने, आसपास की सफाई बनाए रखने, सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या छूने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई। सर्पदंश पर पीड़ित को शांत रखते हुए प्रभावित अंग को स्थिर रखने, बिना विलंब अस्पताल पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। महाप्रबंधक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सर्पदंश के मामलों में जागरूकता, त्वरित निर्णय, समय पर उचित चिकित्सा सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मौके पर डॉ लक्ष्मण सोरेन, संजीव कुमार, बंदन राय, राजेश कुमार, रवि कुमार सिन्...