धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: महुदा प्रतिनिधि। कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

किसान योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,मिट्टी जांच योजना,खरीफ एवं रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती,उन्नत बीज,फसल प्रबंधन तथा सरकारी अनुदान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से समय समय पर मिट्टी की जांच कराने,संतुलित उर्वरक का उपयोग करने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अ...