धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: लोयाबाद छह नंबर ईदगाह मैदान स्थित हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह (रह.) के 89वें सालाना उर्स के मौके पर शनिवार को मुस्लिम कमिटी ने दरगाह पर चादरपोशी की। इससे पूर्व कमिटी कार्यालय से चादर जुलूस निकाला गया, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महामंत्री असलम मंसूरी व चैंबर अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में जुलूस दरगाह पहुंचा, जहां फातेहा पढ़कर देश व क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। उर्स मेले का उद्घाटन बांसजोड़ा पीओ अनिल वर्मा व कनकनी पीओ धीरज सिन्हा ने फीता काटकर किया। 27 सितंबर को जलसा, 28-29 को कव्वाली और 30 सितंबर को मशहूर कव्वाल अनीस साबरी की प्रस्तुति होगी। साथ ही 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक लंगर चलेगा। मौके पर पार्षद रामेश्वर तुरी, दीपक बरेट, एसके मित्रा, ईसराफिल लाला, विजेंद...