धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: लोयाबाद स्थित हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह बाबा के दरबार में 26 सितंबर से 89 वां सालाना उर्स शुरू होगा। पांच दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 27 सितंबर को जलसा तथा 28, 29 और 30 सितंबर को कव्वाली होगी। 30 सितंबर को मशहूर कव्वाल रईस अनीस साबरी कार्यक्रम पेश करेंगे। आयोजन का खर्च बांसजोड़ा के राम-रहीम के सौजन्य से होगा। उर्स के साथ बाबा के दरबार के समीप भव्य मेला भी लगेगा। यहां झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार, मिठाई, खिलौने व खान-पान की दुकानें सजेंगी। भीड़ को देखते हुए उर्स व मेला स्थल के आसपास फोरव्हीलर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उर्स कमेटी के महासचिव असलम मंसूरी ने बताया कि जायरीनों की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पांचों दिन लंगर तकसीम किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार उर...