धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: लोयाबाद कोलियरी प्रांगण में गुरुवार को दुर्गा पूजा व काली पूजा को लेकर नगरवासियों की बैठक कोलियरी मैनेजर अश्वनी कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुनील पांडेय ने की। इसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पुरानी कमेटी के नेतृत्व में पूजा धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्णय लिया गया। सचिव बिजेंद्र पासवान ने वर्ष 2025 के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया। पूजा खर्च के लिए प्रत्येक श्रमिक से 1200 रुपये सहयोग राशि लेने पर सहमति बनी। बैठक में आरती के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, सड़क पर प्रकाश, काली मंदिर में भीड़ नियंत्रण तथा ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर की मरम्मत का मुद्दा उठा। नई कमेटी के गठन की मांग पर तय हुआ कि 30 अगस्त को दुर्गा मंदिर परिसर में होने वाली अंतिम बैठक में इच्छुक लोग अपना नाम देंगे और सर्...