धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार की सुबह मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल कनकनी नंबर-4 निवासी अनुज कुमार की एसएनएमएमसीएच, धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बाइक लोयाबाद से केंदुआ-करकेंद की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक कतरास की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनुज को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मोहल्ले में मातम छा गया। वहीं, दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं होने की ...