धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह बाबा के सालाना उर्स के चौथे दिन बुधवार रात आयोजित कव्वाली की महफिल में मशहूर कव्वाल रईश अनीश शाबरी (नजीराबाद) ने राम-रहीम दोस्ती, सूफियाना कलाम, नगमे व शेर-ओ-शायरी पेश कर अकीदतमंदों को देर रात तक बांधे रखा। "खुदा का शुक्र है..." से शुरू हुई कव्वाली पर श्रोताओं ने तालियों व दाद से स्वागत किया। "नदी के पास में घर है...", "शीशा टूटे गुल मच जाए..." व "सांप डंसे तो दोस्त बचाए..." जैसे कलाम पर भी खूब वाह-वाह हुई। कव्वाली सुनने दूर-दराज से हजारों जायरीन पहुंचे। युवाओं व महिलाओं में भी उत्साह दिखा। उर्स परिसर से लोयाबाद मोड़ तक वाहनों की भीड़ से जाम रहा। कमेटी सदस्य व पुलिस व्यवस्था में सक्रिय रहे। गुरुवार को उर्स का विधिवत समापन हुआ। आयोजन में सदर इम्तियाज अहमद, महामंत्री असलम मंसूरी, र...