धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्रीय स्टोर में शनिवार की रात अपराधियों ने छत के रास्ते सेंधमारी कर तीन दर्जन से अधिक नई और पुरानी बैटरियां चुराने का प्रयास किया। गनीमत रही कि घटना की भनक लगते ही सीआईएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जवानों को आता देख अपराधी बैटरियां छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टीम ने सभी बैटरियां बरामद कर वापस स्टोर में जमा करा दी हैं। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही प्रबंधन ने सीआईएसएफ को हटाकर सुरक्षा का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा था। वारदात के वक्त निजी गार्ड ही तैनात थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीआईएसएफ के हटने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। फिलहाल क्षेत्रीय प्रबंधन मामले की गहन छानबीन कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...