Dhanbad News: लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी का ओपन मेरिट कटऑफ 83.64%
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद ने यूजी प्रोफेशनल बीए एलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन 25 अगस्त से तीन सितंबर तक संबंधित कॉलेजों में लिया जाएगा। लॉ कॉलेज धनबाद में बीए एलएलबी के लिए ओपन मेरिट का कटऑफ 83.64 फीसदी गया है। जनरल के लिए 70.86, बीसी वन 65.92, बीसी टू के लिए 69.2 फीसदी है। वहीं इमामुल हाई खान लॉ कॉलेज बोकारो में बीए एलएलबी कोर्स के लिए सभी अर्हता प्राप्त आवेदकों का चयन हो गया है। असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में बीबीए एलएलबी के लिए आवेदन करनेवाले अर्हता प्राप्त सभी आवेदकों का चयन हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.