धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग पर लेडीडूमर पुल के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान सिदुआटांड़ निवासी रंजीत रवानी (45) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बताया जाता है कि रंजीत कतरास से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक साइकिल सवार से हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। बेटी की शादी फरवरी 2027 में तय थी। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...