धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: जिला परिषद की संपत्तियों की लीज अवधि बढ़ाने के मामलों की जांच होगी। टेक्सटाइल मार्केट, कांग्रेस भवन की जमीन, एप्पल रेस्टोरेंट और कला भवन के समीप बहुउद्देश्यीय भवन की लीज पांच साल बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठे हैं। अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सामान्य समिति की बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूर्व कार्यकारिणी समिति ने कोर्ट को पूरी जानकारी दिए बिना एप्पल रेस्टोरेंट और बहुउद्देश्यीय भवन की लीज अवधि बढ़ा दी। इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए जांच की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जिप की दुकानों में मनमानी पर सख्ती, बिना अनुमति तोड़फोड़ पर रोकयूनियन क्लब और टेक्सटाइल मार्केट पर चर्चा यूनियन क्लब और टेक्सटाइल मार्केट पर चर्चा यूनियन क्लब का मामला भी बैठक में...