Dhanbad News: लिलोरी पथरा में तेज धमाके के साथ जमींदोज हुआ मकान, बना गोफ
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: झरिया, हिन्दुस्तान टीम। बीसीसीएल एरिया 10 अंतर्गत लोदना क्षेत्र के लिलोरी पथरा बालूगद्दा में रविवार सुबह अचानक तेज धमाके के साथ भू-धंसान से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते रामजतन राम के पुत्र सुमित राम और मीना देवी का मकान जमींदोज हो गया और दरवाजे के ठीक सामने एक विशाल गोफ बन गया। इस गोफ से अब लगातार गैस का रिसाव हो रहा है। आसपास के कई घरों में दरारें आ गई हैं। दहशतजदा लोग अपने घरों से कीमती सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। संयोग अच्छा था कि घटना के समय सुमित और मीना देवी घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी जान-माल की क्षति टल गई। सुमित ने बताया कि बगल में हो रहे झगड़े के शोर को सुनकर वह घर से बाहर चले गए थे। तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ घर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि वह और मीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.