Dhanbad News: लिलोरी पथरा में तीन दिनों बाद बिजली आपूर्ति बहाल
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया के लिलोरी पथरा में शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने के कारण पूरी बस्ती में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। बिजली नहीं रहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस नेता राजीव पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में बार-बार बिजली की समस्या आ रही थी, जिसे देखते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के उच्च पदाधिकारियों से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और बस्ती में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने और बिजली आपूर्ति शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.