धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक सदस्य रामजी यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आश्रम परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सरन, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, विद्यासागर साहनी, सुरेंद्र यादव उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 में रामजी यादव, मनोरंजन सिंह और नौशाद गद्दी ने मिलकर इस आश्रम की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य जरूरतमंद बुजुर्गों को सम्मान और सेवा उपलब्ध कराना था। वहां रह रहे बुजुर्गों ने भी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को याद किया। इस अवसर पर बुजुर्गों को भोजन कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...