धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: लालपुर फुटहा मैदान में एसएस क्लब लालपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सहाय ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले हुए। पहले मैच में यूएनजी क्लब मुनिडीह ने डायमंड क्लब राजगंज को चार गोल से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में एसएस क्लब लालपुर ने कंचन क्लब लोयाबाद को एक गोल से हराया। तीसरे मैच में महतो ब्रदर्स पेटिया ने पेनाल्टी शूटआउट में एमएफसी क्लब मुर्राबाद को पराजित किया। वहीं, चौथे मुकाबले में वाईएलसी क्लब जमड़िहा ने न्यू एक्शन क्लब ढोकरा को एक गोल से मात दी। उद्घाटन समारोह में विनोद सिन्हा, अनंत लाल सहाय, कमल रवानी, साध बाउरी, गणेश दास, नील कमल बाउरी, मंगल दास, शंकर रवानी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...