Dhanbad News: लायंस क्लब के शिविर में 110 लोगों की जांच
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: लायंस क्लब की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। 50 लोगों की मधुमेह व अन्य जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी गई। उपप्रमुख आशा देवी, अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, चित्तरंजन महतो, गिरधारीलाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, शंकर रविदास, प्रदीप कुमार साव, स्वपन कुमार महतो आदि मौके पर थे। दूसरी ओर लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल ने उर्दू उच्च विद्यालय बरियो में श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय सरायढेला के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। इसमें 60 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 20 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। क्लब के अध्यक्ष डॉ आरके शर्मा , सचिव आरसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष मथन चंद्र दसौंधी, कृष्ण प्रसाद, नुसरत परवीन, चिंता देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.