धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद में सोमवार को लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। शहर की तपोवन कॉलोनी, पुलिस लाइन, सरायढेला और धैया मीडिल स्कूल रोड समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को धनबाद में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शहर व आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 24 अगस्त तक धनबाद में कुल 683.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 761.1 मिलीमीटर होनी चाहिए। इस लिहाज से जिले में अब तक सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।28 अगस्त तक बारिश की संभावन...