धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मधुबन बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मंदिर का गुंबद और दीवारें अचानक भरभरा कर ढह गई। संयोग से हादसे के वक्त मंदिर परिसर या गर्भगृह के अंदर कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसे लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसमें मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और आस्था को ध्यान में रखते हुए इसके पुनर्निर्माण को लेकर विचार किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षतिग्रस्त ढांचे के स्थान पर अब नए सिरे से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। तत्पश्चात ग्रामीणों के आपसी सहयोग से जेसीबी मशीन के द्वारा मंदिर के मलबे व अवशेषों को हटाकर परिसर की सफाई शुरू की गई। नए मंदिर के ...