Dhanbad News: लगातार बारिश से गली-मोहल्लों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद में पिछले चार दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सराईढेला, हंस बिहार, कोलाकुसमा समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर घरों के सामने पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। साथ ही बाबूडीह में भी जगह-जगह पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से धनबाद सहित आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी बारिश, मेघ गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त तक सामान्यतः आसमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.