धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: झरिया कोयलांचल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आम जनता के लिए आफत बन गई है। गुरुवार को भी दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस कारण पूरी झरिया सहित आसपास के क्षेत्रों की मुख्य सड़कें उखड़ गई हैं और जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव से लोगों का चलना दुभर हो गया है। सबसे खराब स्थिति झरिया बस स्टैंड, धर्मशाला रोड, बकरीहाट मोड़, गोपाली चौक, बोरागढ़ और बीएनआर साइडिंग जाने वाली सड़क की है। ये सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्डों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। झरिया मुख्य बाजार, भागा और कतरास मोड़ के बाजारों में सन्नाटा पसरा है, ज...