धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: झरिया लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को येलो डे (पीला दिवस) मनाया गया। इसमें कक्षा प्ले से केजी वन तक के भैया बहनों ने येलो ड्रेस में बढ़ चढ़कर भाग लिया। येलो ड्रेस में छोटे बच्चें और शिक्षिकाएं काफी मनमोहक लग रहे थे। इस दौरान शिक्षिकाओं ने मानव जीवन में पीला रंग के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों को बताया कि पीला रंग खुशी, ऊर्जा, आशावाद और बुद्धि के प्रतीक है। साथ ही पीला रंग के फल, फूल व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को फास्ट फूड छोड़ मौसमी फल अपनाने का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...