धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। लक्ष्मी कोलियरी आंबेडकर चौक मैदान में शुक्रवार को बसपा, बामसेफ व डीएस-4 के संस्थापक कांशीराम का 20वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। धनबाद जोन इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। मुख्य अतिथि एलपी बौद्ध ने कहा कि कांशीराम ने बहुजनों में चेतना जगाई। विशिष्ट अतिथि सुबल दास ने कहा कि बसपा के संघर्ष से विरोधी भी 'जय भीम' कहने को मजबूर हैं। शिव कुमार दास ने बसपा से ही झारखंड का विकास संभव बताया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय कुमार व संचालन उपाध्यक्ष गणेश भारती ने किया। मौके पर मनोज बौद्ध, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार रविदास, एजाज अहमद, बाबूराम मांझी, राजकुमार भारती, अशोक कनौजिया, राम प्रसाद दास आदि थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पुण्यतिथि पर ...