धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: झरिया। एगारकुंड प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक मो. नौशाद आलम का बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार झरिया ऊपर कुल्ही होरलाडीह कब्रिस्तान में किया गया। उनके निधन पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ धनबाद इकाई ने शोक सभा कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से दिवंगत परिवार को आर्थिक सहयोग व नियोजन देने का अनुरोध किया।सभा में मुख्य रूप से मो. यासीन अंसारी, दीपक रवानी, डॉ. तस्लीम, मो. कलीमुद्दीन, सर्वेश कुमार सिंह, मो. राशिद, दिलीप पासवान, शंकर प्रसाद, इनायतुल्लाह, संजीव कुमार, मो. रियाज, अनवर अंसारी, मार्शल समीर ठाकुर, राजू कुमार रजक, राकेश कुमार. सिन्हा, मो. अताउल्लाह, महफूज आलम और सुबोध महतो उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...