धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग ने बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय में रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में 17 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न पदों के लिए 18 सौ से अधिक वैकेंसी की तुलना में 144 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 24 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सहायक निदेशक नियोजन पदमा कुमारी ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले व भर्ती कैंप का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मेले में कई स्थानीय समेत अन्य कंपनियों ने हिस्सा हिस्सा। प्रेझा फाउंडेशन रांची की ओर से दुबई यूएई में रोजगार का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Buxar News: नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला में उत्सुक दिखे युवा स्थानीय उम्...