धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: शहर के व्यस्त इलाके सिटी सेंटर के पास रॉन्ग साइड परिचालन, अवैध ऑटो-टोटो स्टैंड और बसों के बीच सड़क पर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने की वजह से दिनभर जाम की समस्या रहती है। नियोजनालय से लेकर सिटी सेंटर हनुमान मंदिर तक सड़क के किनारे टोटो-ऑटो की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है और थोड़ी सी भी वाहनों की संख्या बढ़ते ही पूरा इलाका जाम की गिरफ्त में आ जाता है। रॉन्ग साइड परिचालन सबसे बड़ी समस्या

सबसे बड़ी समस्या रॉन्ग साइड से आनेवाले वाहनों की है सबसे बड़ी समस्या रॉन्ग साइड से आनेवाले वाहनों की है। समय बचाने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो, टोटो, दोपहिया और कई बार चारपहिया वाहन भी बरटांड़ बस स्टैंड से सिटी सेंटर की ओर गलत दिशा से प्रवेश कर जाते हैं। इससे सामने से आनेवाले वाहनों का रास्ता...