Dhanbad News: रैयतों पर प्राथमिकी के विरोध में ग्रामीणों में रोष, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के मधुबन कोलियरी में संचालित इंदुकुरी कंपनी के सर्वे इंजीनियर मो. शहनवाज अंसारी के साथ मारपीट मामले में तीन स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में मधुबन मौजा समेत आसपास के रैयतों में रोष है। ग्रामीणों ने कंपनी पर रैयतों को डराने-धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों की प्रेस वार्ता रविवार को मधुबन पंचायत सचिवालय में मधुबन, बांसजोड़ा, मोहनपुर, पाडुआबिठा, केशरगढ़, सिद्धपोकी और सदरियाडीह मौजा के रैयतों व ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर अपनी बातें रखीं। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया। उनका कहना था कि जिस जनकल्याणकारी उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.