धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: धनबाद। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग रविवार की सुबह धनबाद आ रहे हैं। जीएम बनने के बाद उनका पहली बार धनबाद दौरा है। गंगा दामोदर एक्सप्रेस के साथ उनका सैलून सुबह में धनबाद पहुंचेगा। वे धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें रेल विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। धनबाद रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्विकास पर भी वे चर्चा करेंगे। शनिवार की रात गंगा दामोदर से वे वापस पटना लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...