धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह नगर निवासी और रेलवे के लोको पायलट विजय कुमार सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखकर कुछ लोगों के खिलाफ जमीन को अवैध रूप से हड़पने और उनके साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए आवेदन में विजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ मौजा में अपनी पत्नी नीतू सिंह के नाम पर करीब 6.60 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और सरकारी भू-मापी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वे नियमित रूप से रसीद भी कटा रहे हैं। उन्होंने जगदीश रवानी, संजीत तिवारी और करमू रवानी के खिलाफ सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जमीन छोड़ने के एवज में आरोप...