धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद। ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के जोनल पदाधिकारी, मंडल सचिव और ओबीसी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवनियुक्त सीएमएस एएम टोपनो से मुलाकात कर बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेल मंडल अस्पताल की स्थिति पर चर्चा हुई। कर्मचारियों की परेशानियों से अवगत कराया गया। इसपर सीएमएस ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को अविलंब दूर किया जाएगा। मौके पर जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मंडल सचिव महेंद्र कुमार, शाखा सचिव जागेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी सह अस्पताल को-ऑर्डिनेटर धुरेंद्र यादव, अतिरिक्त सचिव सुदिव्य कुमार, पिंटू नंदन व भानु प्रकाश समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...