धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की अनुशंसा पर आसनसोल डिवीजन रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से सिजुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पेमिया ऋषिकेश पब्लिक मेमोरियल स्कूल परिसर में विधायक का स्वागत किया गया। स्कूल के निदेशक सह झामुमो युवा नेता दिनेश कुमार महतो के नेतृत्व में समर्थकों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि आसनसोल डिवीजन रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विधायक के सुझावों से रेलवे तथा यात्रियों को लाभ मिलेगा। मौके पर कांग्रेस नेता जनक लाल, जावेद सप्पु, मो. सुल्तान, हलीम अंसारी और अनुज महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...