Dhanbad News: रेलवे लाइन के बगल में मिला एक व्यक्ति का शव
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: तेतुलमारी स्थित धनबाद-गोमो रेल मार्ग के अप लाइन के पोल संख्या 281/29 के समीप झाड़ी में शनिवार की संध्या 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। उक्त व्यक्ति आसमानी रंग का जींस फुल पैंट पहने हुए था, बाकी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। बगल में एक गमछा पड़ा हुआ मिला। शव होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों का कहना था कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था, जहां-तहां मांग कर खाता था। तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: घर के कमरे से युवक का शव बरामद,छनबीन यह भी पढ़ें- Sahibganj News: घर में मृत पाया गया युवक, पुलिस कर रही छानबीन
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.