धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद रेल मंडल की ओर से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन रेलवे स्टेडियम में शनिवार को सीनियर डीपीओ अशोक कुमार सह मंडल खेल अधिकारी, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन आदित्य प्रकाश और सीनियर डीईएन मुख्यालय राम चंद्रा ने हॉकी के महान खिलाड़ी और देश के गौरव मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस : एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन यह भी पढ़ें- मैदान पर प्रतिभा दिखा मेजर ध्यानचंद को किया नमन यह भी पढ़े...