धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। आरपीएफ ने रेलवे का कॉपर केबल चोरी करनेवाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 मीटर चोरी का केबल, एक आरी और दो लोहे के रॉड बरामद किए गए हैं। आरपीएफ के अनुसार 18 अक्तूबर को धनबाद-धोखरा के बीच सिग्नलिंग विभाग के 12 कोर वाले 60 मीटर कॉपर केबल काट लिया गया था। इसकी कीमत करीब छह हजार रुपये आंकी गई थी। इस मामले में 19 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में अंगारपथरा के विकास कुमार पासवान (25), जीतन हाड़ी उर्फ शिबू हाड़ी (30) और पांडरपाला निवासी इकबाल अंसारी (25) शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने चोरी की बात स्वीकार की। आरपीएफ के मुताबिक, इकबाल अंसारी के खिलाफ पहले भी रेलवे संपत्ति चोरी का मामला दर्ज है, जबकि अन्य दो के खिलाफ कोई पुराना मामला नहीं मिला।

हिंदी ...