धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: मधुबन कोल वाशरी लोडिंग प्वाइंट रेलवे साइडिंग में बुधवार की देर रात ओवरहेड तार काटकर चोरी कर रहे पियोर बरोरा निवासी अजय कुमार को बाघमारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 25 किलो तांबे का तार व कार संख्या जेएच 10 बीएस-2215 बरामद हुई। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मधुबन कोल वाशरी के नोडल सुरक्षा अधिकारी रविंद्र रजक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षा प्रहरियों से रात करीब 12:30 बजे तार काटे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों भोला गोप, दिनेश गोप व आशीष कुमार के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर सड़क किनारे खड़ी कार से तार बरामद हुआ। अजय ने बताया कि कार सिजुआ निवासी प्रिंस कुमार की है और च...