Dhanbad News: रेलकर्मी के स्टोर रूम से दो लाख की चोरी
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह पुराना स्टेशन के समीप क्वार्टर संख्या आईए निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी लखन सिंह के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने स्टोर में रखे जनरेटर, चैनल, बाजा मशीन, चोंगा और यूनिट सहित अन्य सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में भुक्तभोगी लखन सिंह ने बताया कि पूर्व में उनका छोटा पुत्र डेकोरेटर का काम करता था, जो फिलहाल रेलवे में कार्यरत है। आवास के बगल में ही बने स्टोर रूम में डेकोरेटर का सारा सामान रखा हुआ था। हालंकि अभी तक मामले की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.