Dhanbad News: रिटायर शिक्षकों को संघ ने किया सम्मानित
धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद की ओर से शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सदन संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने आयोजन के लिए संगठन की सराहना की। रिटायर शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल ने की। अतिथियों का स्वागत जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने किया। विदाई समारोह को अशोक मंडल, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, दिनेश राय, सपन महतो, ललित मिश्रा, संदीप महतो, शौकत अंसारी, कनक विश्वकर्मा, राकेश रंजन, दाउद अंसारी समेत अन्य ने संबोधित किया। संचालन त्रिभुवन चौधरी, दिनेश रोहिदास, नीरज मिश्रा ने किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.