Dhanbad News: रिटायर कोलकर्मी के सम्मान में समारोह
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: पीबी एरिया के 10/12 पिट्स कच्छी बलिहारी कोलियरी में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त बीसीसीएलकर्मी सह आरसीएमएस शाखा अध्यक्ष जग नारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता रमेंद्र शर्मा ने की। उपस्थित लोगों ने जग नारायण सिंह को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर उनकी पुत्री शशि प्रभा, दामाद अजय सिंह, भतीजे कौशल सिंह व प्रदीप सिंह, सूर्यभान उपाध्याय उर्फ विनय, पार्षद देवाशीष पासवान, एटक नेता दीपू प्रसाद, प्रीतम सिंह, रामविलास राम, अजय सिंह, पिंटू सिंह, हरे कृष्णा सिंह, गुण बहादुर सिंह, प्रकाश यादव, इरशाद अली, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.