धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के कार्यों पर व्याख्यान दिए। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा तथा भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई। उनके ऐतिहासिक निर्णय, गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्य तथा देश की संप्रभुता की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: कांग्रेसियो...